यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं को पर्याप्त मदद ना पहुंचाने पर एनएसयूआई का केंद्र सरकार पर हमला

360
Voice of Uttarakhand

Dehradun –   एनएसयूआई उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में आज गांधी पार्क देहरादून में धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने केंद्र सरकार पर यूक्रेन में फसे भारतीय छात्र छात्राओं को पर्याप्त मदद ना पहुंचाने को लेकर धरना दिया व जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए कि:___

● दूसरे देशों ने अपने नागरिकों को समय से पहले यूक्रेन से ला चुके थे। जबकि भारत अपने छात्र छात्राओं को समय से नही लाया।
●दूतावास के दिशानिर्देशों के बाद भी समय से विमानों को क्यों नहीं भेजा गया।
●हवाई टिकटों से जूझ रहे छात्रों की रिपोर्ट मिलने के बाद भी उड़ानों की संख्या में वृद्धि क्यों नहीं हुई।
●दूतावास के दिशानिर्देश के बाद उक्रेन छोड़ने के लिए खाली सीटों की पूरी विस्तृत जानकारी साझा की जाए।
●प्रधानमंत्री के लिए चुनाव भारतीय नागरिकों के जीवन से हमेशा अधिक महत्त्वपूर्ण होता है।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि “ अभी भी हजारों की संख्या में छात्र यूक्रेन बॉर्डर पर फसे हुए है लेकिन सरकार की व्यवस्थाएं अपर्याप्त हैं हम सरकार से मांग करते हैं की चुनाव प्रचार में अपनी व्यस्तता को कम कर सरकार छात्र छात्राओं को सकुशल अतिशीघ्र वतन वापस लाए।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, अजय रावत, जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल, हिमांशु रावत,अभय कत्युरा, वासु शर्मा, दिव्य रावत, नमन शर्मा, सिद्धार्थ, उत्कर्ष जैन, प्रकाश नेगी, शिवम चौधरी,आरिफ अली, वसीम अली, खुशी, राहुल रावत, हरजोत सिंह, प्रियांशु गौर आदि मौजूद रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग