रुड़की गंगनहर में डूबे नागालैंड के युवक का एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव किया बरामद

381
Voice of Uttarakhand

Haridwar / Roorkee  –  दिनांक 27 फरवरी 2022 को एसडीआरएफ टीम को कोतवाली रुड़की द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक रुड़की क्षेत्र के गंगनहर में डूब गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दीन दयाल उपाध्याय पुल के पास गंगनहर में नहाने के लिए गया था, गंगनहर में नहाते समय उक्त युवक पानी के तेज बहाव के चपेट में आने से संभल नही पाया व बह गया।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा मय रेस्क्यू उपकरणों विगत 07 दिनों से घटनास्थल पर उक्त युवक की गहन सर्चिंग की जा रही थी।

आज दिनांक 05 मार्च 2022 को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग के दौरान उक्त युवक अनोखा उम्र 17 वर्ष निवासी नागालैंड के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया