Big News दुगड्डा, पांचवा मील के समीप हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू।

423
Voice of Uttarakhand

Kotdwar –  प्रातः लगभग पौने चार बजे थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है।

उपरोक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक UK15CA -0426 था। जो की हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर त्वरित रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

*घायलों के नाम -*
01. राहुल पुत्र श्री तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार।
02. हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार।
03. करण पुत्र श्री समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर।
04. अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार।
05. अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आरक्षी आशीष रावत, आरक्षी संदीप रावत, आरक्षी अमित डोबरियाल, पैरामेडिक्स अमृत सिंह,इलेक्ट्रिशियन विमल व उपनल चालक नंद किशोर शामिल रहे।