ब्रेकिंग ऋषिकेश चीला पावर हाउस के पास गंगा नदी में 02 युवक डूबे, SDRF पुलिस की सर्चिंग जारी।

340
Voice of Uttarakhand

Rishikesh – आज  देर शाम एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 02 लड़के चीला पावर हाउस में डूब गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम मय राफ्ट व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि 04 लड़के दिल्ली नजफगढ़ से यहां घूमने आए थे,जिनमे से 02 लड़को का अचानक पैर फिसल जाने के कारण,वे गंगा नदी में डूब गए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ किया गया है। अभी तक लापता का कोई सुराग नही लग पाया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

लापता लड़को के नाम :-
( 1) पंकज s/ o अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25
(2) प्रमोद s/o विनोद कुमार , नजफगढ़, उम्र – 25