Big News बुकिंग पर आए टैक्सी मालिक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

437
Voice of Uttarakhand

खटीमा – एक टैक्सी मालिक की चकरपुर जंगल में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग पर आया था। सुबह लोगों ने शव देखा तो दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। मामले की हर तरह से जांच पड़ताल की जा रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के ग्राम काछुला पोस्ट ऑफिस धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह बिष्ट का अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट है। उनके पास कामर्शियल यूज की एक इनोवा कार है। इसे वह टैक्सी के रूप में खुद संचालित करता था। उसके पास मिले मोबाइल नंबरों से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उसके भाई नंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया की पांच मार्च को वह अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग के लिए निकला था। इसके बाद वह यहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। इस बीच सोमवार को चकरपुर से बनबसा के जंगल में राजमार्ग किनारे उसकी इनोवा कार खड़ी मिली। जबकि उसका शव नीचे खाई में पढ़ा हुआ था। उसके सिर पर गहरे घाव का निशान है। साथ ही मौके पर अत्यधिक खून फैला हुआ था । जबकि उसके जूते बॉडी से 10 मीटर दूर इधर-उधर पड़े हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के दौरान उसने हत्यारों से खूब संघर्ष किया होगा। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, एसएसआई देवेंद्र गौरव मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन