बड़ी खबर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 तमंचों के साथ तीन गिरफ्तार

523
Voice of Uttarakhand

रुद्रपुर – गदरपुर क्षेत्र के जंगल किनारे चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 10 तमंचे, बंदूक का समान और दो बाइक बरामद हुए हैं। जबकि 3 आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं।

दरअसल मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गदरपुर क्षेत्र में अवैध असलह की फैक्ट्री कुख्यात दर्शन सिंह के गिरोह द्वारा चलाई जा रही है। साथ ही इन असलहों की रुद्रपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, हल्द्वानी, रामपुर सहित अन्य स्थानों पर तस्करी की खबर मिली। मामले में तीन टीमें गठित किया गया। 12 मार्च की देर रात्रि में टीम ने आर्यनगर वन विभाग चौकी के पास से सोमदेव के खेत के किनारे जंगल के पास छापेमारी की गई तो मौके से दर्शन सिंह, मेहर सिंह और महेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अवैध असलहों की फैक्ट्री चलाने एवं अवैध असलाहा बनाने के उपकरण सहित 10 अवैध तमंचे और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से धर्मेंद्र सिंह, काका और गुरनाम सिंह भागने में कामयाब हो गए.पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना दर्शन सिंह है, जो अवैध असलाहों के निर्माण में पहले भी 5 बार जेल जा चुका है। दर्शन के साथ पकड़े गये दोनों आरोपी के अलावा धीर सिंह, फूला सिंह उर्फ गुरमीत सिंह निवासी कलकत्ती गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर भी अवैध असलाहों की फैक्ट्री में पाटर्नर हैं। ये सभी आरोपी अवैध असलाह बनाने और बेचने का कार्य काफी समय से कर रहे हैं। आरोप है कि ये सब असलहा को रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, कालाढुंगी,बाजपुर आदि क्षेत्रों में 5 हजार रुपये प्रति तमंचे और 15 हजार रुपये प्रति बंदूक के हिसाब से बिक्री करते थे।