भटवाड़ी द्वारी गांव में एक युवक द्वारा नदी में कूदने का किया प्रयास ,SDRF ने वक़्त रहते की युवक के प्राणों की रक्षा

466
Voice of Uttarakhand

Uttarkashi –  एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि भटवाड़ी क्षेत्र के द्वारी गांव में एक युवक पुल के ऊपर चढ़ गया है और नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ एक युवक नाम सचेंद्र पुत्र श्री कमल सिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम द्वारी, नटिण पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था। युवक पुल पर बेहद खतरनाक स्थान पर चढ़ गया था और अत्यंत आवेश में था। ज़रा सी भी गलती प्राणघातक सिद्ध हो सकती थी। ऐसे में SDRF टीम द्वारा अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बेहद सूझबूझ से स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया गया। युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुए उस तक पहुंच बनाई गई व बिना वक़्त गवाये रेस्क्यू कर पुल से सुरक्षित नीचे उतारा गया व एसडीएम महोदय के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन