कोटद्वार, देवी रोड के पास हुई ट्रक दुर्घटना, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चालक का किया सफल रेस्क्यू।

429
Voice of Uttarakhand

Kotdwar –  आज  कोतवाली कोटद्वार द्वार एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया कि देवी रोड कोटद्वार के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से आरक्षी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक जो कि कोटद्वार की ओर जा रहा था। देवी रोड के पास वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण आम के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Also Read....  विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त युवक नाम शहजाद उम्र 30 वर्ष निवासी ज्वालापुर हरिद्वार को ट्रक से बाहर निकाला गया व प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Also Read....  16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाज़ार 2026