श्री तुंगनाथ ट्रैक पर फंसा युवक, SDRF द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित चोपता पहुँचाया गया।

339

उखीमठ – श्री तुंगनाथ ट्रेक पर ट्रैकिंग के लिए निकले ग्रुप में से एक सदस्य का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया जिस कारण उन्हें रात्रि में वही रुकना पड़ा। इस घटना की जानकारी आज प्रातः थाना उखीमठ द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को दी गयी।

Also Read....  उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में बंपर प्रमोशन: त्रिभुवन सिंह रावत बने महाप्रबंधक, त्रिलोचन पाठक वरिष्ठ प्रबंधक, सतीश पुरोहित व सुशील तिवारी सहित 16 अधिकारियों/कार्मिकों को नई जिम्मेदारी

उक्त सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुंगनाथ ट्रेक के लिए रवाना हुई। लगभग 3 घण्टे पैदल ट्रैकिंग के पश्चात SDRF टीम उक्त युवक तक पहुँची। उक्त युवक की हालत काफी खराब थी जो अत्यधिक थकान व स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण चलने में भी असमर्थ था।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा युवक डॉक्टर राहुल गावा पुत्र कृष्णलाल गावा उम्र 32 वर्ष, निवासी- सैक्टर 09 गुडगांव हरियाणा को प्राथमिक उपचार दिया गया । जिसके पश्चात SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्ट्रैचर के माध्यम से अत्यधिक विषम परिस्थितियों में पैदल मार्ग से होते हुए युवक को चोपता पहुँचाया गया ,जहाँ युवक के साथी पूर्व से मौजूद थे। चोपता पहुँचने पर स्वास्थ्य में सुधार होने के पश्चात उक्त युवक द्वारा SDRF टीम का बहुत आभार प्रकट किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

LEAVE A REPLY