उत्तरकाशी रिखाउखण्ड, डामटा के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू।

485
Voice of Uttarakhand

Uttarkashi –  प्रातः एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचित किया गया कि रिखाउ खण्ड डामटा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होने से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से मुख्य आरक्षी भरत रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक (UK07CA- 7244) जिसमे 11 लोग सवार थे। रिखाउखण्ड, डामटा के समीप अनियंत्रित होने से ट्रक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

उक्त घटना में एसडीआरएफ टीम, राजस्व पुलिस, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 09 घायलों को घटनास्थल से निकालकर 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुँचाया गया, जिसके उपरान्त अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 01 शव को रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया, जबकि एक अन्य शव को निकालने के लिए लगातर प्रयास किये जा रहे है।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा