ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा |

490

Dehradun – भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि श्री पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा |
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्री अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर श्री बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्रीमती रेखा आर्य, श्री अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे |

Also Read....  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है |

Also Read....  पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

LEAVE A REPLY