बिग न्यूज चीला बैराज के पास दिखाई दिए 02 शवों को SDRF ने किया बरामद।

370
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश – चीला बैराज के पास दिखाई दिए 02 शवों को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

आज दिनांक 22 मार्च 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

उपरोक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो एसडीआरएफ टीम को पता चला कि घटनास्थल पर 02 शव दिखाई दे रहे रहे है। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शवों में से एक शव सम्भवतः शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग करने के दैरान लापता हुये युवक अंकित मुखर्जी निवासी कलकत्ता का है । उक्त युवक के शव के सिर पर हेलमेट था,जिसकी पहचान राफ्टिंग कंपनी द्वारा की गई व दूसरा शव अज्ञात है ।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास