बैरागी कैंप में स्थित बजरी वाला में लगी भीषण आग।

562
Voice of Uttarakhand

हरिद्वार : कनखल स्थित बैरागी कैंप में स्थित बजरी वाला मैं आज भीषण आग लग गई। आग के कारण 50 से ज्यादा झोपड़िया जल कर राख हो गई। दमकल ने काफ़ी मशकत और कई गाडी पानी से आग को काबू में किया। चारो तरफ सायरन कि तेज आवाजों के बीच लोग रोते और बिलकतो को सहारा देते नजर आए।

Also Read....  37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन - हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

साथ ही फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा रही है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, करीब 50 झोपड़ियां आग में जलकर राख हो गई हैं।

Also Read....  उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: प्लेयर्स ड्राफ्ट के साथ टीमें पूरी, क्रिकेट सितारे तीसरे सीजन के लिए तैयार

सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण पूरी बस्ती में आग फैली है। वक्त रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कोई कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Also Read....  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री