ऋषिकेश चीला बैराज के पास दिखाई दिया शव, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

472
Voice of Uttarakhand

Rishikesh –  आज एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश पशुलोक बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त शव की सर्चिंग की गई व शव दिखाई देने पर शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  ओलंपस हाई में ‘मंथन – युवा मनों से संवाद’ का आयोजन

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि उक्त शव पूर्व में लक्ष्मण झूला के पास नहाते समय डूबे हुए व्यक्ति, नाम मनीष पुत्र श्री जयंती उम्र 32 वर्ष निवासी सूरत गुजरात का है। जो विगत 06 दिनों से लापता था।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन