दून में सोमवार और मंगलवार को बैंक रहेंगे बंद, करना पड़ेगा परेशानी का सामना

368
Voice of Uttarakhand

देहरादून – अपनी मांगों को लेकर सोमवार और मंगलवार को देहरादून जिले में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। केनरा, पीएनबी, यूनियन, सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में है। हड़ताल में कर्मचारी शामिल होंगे, अफसर दोनों दिन काम करेंगे।

उत्तरांचल बैंक इप्लाइज यूनियन के जिला सचिव चंद्रकांत जोशी ने बताया कि 28 और 29 मार्च को यूनियन से जुड़े बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को सरकार के खिलाफ एस्लेहॉल पर प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती बैंककर्मी आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैंककर्मियों की मांग लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही। बताया कि हड़ताल में केनरा, पीएनबी, यूनियन, सेंट्रल बैंकों में तैनात बैंककर्मी शामिल रहेंगे। बैंककर्मी बैंकों के निजीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग को बंद करने की समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।