बड़ी खबर केंद्र की उत्तराखंड को बड़ी सौगात, इस प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी

424
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पांवटा साहिब-बल्लुपुर राजमार्ग के उन्नयन व फोरलेन हेतु वित्तीय स्वीकृति दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  और केंद्रीय सङक परिवहन मंत्री  नीतिन गडकरी  का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री  धामी ने  कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में रोड़ कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। गौरतलब है कि छभ्-72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खंड का उन्नयन और फ़ोर लेन के निर्माण के लिए रूपये 1093.01 करोड़ की लागत प्रस्तावित थी जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत