1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2022

336
Voice of Uttarakhand

देहरादून: बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय वार्षिक देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का चौथा संस्करण 1 अप्रैल से हयात रीजेंसी में शुरू होने वाला है। यह वार्षिक उत्सव समकालीन दुनिया के प्रासंगिक विषयों की एक श्रृंखला का अन्वेषण करेगा।

फेस्टिवल के पहले दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता तुषार कपूर द्वारा अपनी नवीनतम पुस्तक ‘बैचलर डैड’ पर एक सत्र का आयोजन किया जायेगा। तुषार जानी-मानी प्रकाशक मिली ऐश्वर्या से बातचीत करेंगे।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

आगामी डीएलएफ 2022 के लाइन-अप में एक छोटे बदलाव के बारे में सूचित करते हुए, संस्थापक, सम्रांत विरमानी कहते हैं, “सुरक्षा कारणों की वजह से हमें विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी का सत्र ‘द कश्मीर फाइल्स’ रद्द करना पड़ रहा है। इस सत्र के अचानक रद्द होने पर हमें असुविधा के लिए खेद है।”

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन का समापन एक दिलचस्प सत्र ‘म्यूज़िक फ्रॉम द रूट्स ऑफ़ इंडिया’ के साथ होगा। इस सत्र में भारतीय गायक, गीतकार और अभिनेता जसबीर जस्सी प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी के साथ बातचीत करेंगे। सत्र का संचालन वरुण गुप्ता द्वारा करा जायेगा।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

डीएलएफ 2022 में दुनिया भर से प्रसिद्ध लेखक और पैनलिस्ट भाग लेंगे, जिसमें रस्किन बॉन्ड, इम्तियाज अली, प्रहलाद कक्कड़, पीयूष पांडे, सईद नकवी, प्रीति शेनॉय, किरण मनराल, ताहिरा कश्यप, इयान कार्डोज़ो शामिल हैं।