Big News टनकपुर बाजार में पेड़ के नीचे दबे लोगों के लिए SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। 02 मौत

594
Voice of Uttarakhand

Tanakpur –  आज  थाना टनकपुर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि टनकपुर मेन बाजार में बर्मा कॉलोनी में एक बड़ा पेड़ गिर गया है। जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए है जिनके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से मुख्य आरक्षी राजेंद्र मेहरा के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

एसडीआरए टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि अत्याधिक आंधी व तूफान होने के कारण पेड़ गिर गया था। जिसके नीचे 08 लोग दब गए थे।

एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड , स्थानीय पुलिस स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को पेड़ के नीचे से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगो के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

घायलों के नाम :-
01. सुमान पुत्र श्री नन्हे उम्र 18 वर्ष निवासी टनकपुर।
02. मोहम्मद हनीफ पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।
03. पारस पुत्र श्री अनिल उम्र 18 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
04. अजय उम्र 15 वर्ष निवासी उधमसिंह नगर।
05. अनिल निवासी टनकपुर चंपावत।
06 ज्वार हुसैन पुत्र मकसूद उम्र 30 वर्ष।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

मृतकों के नाम :-
01. मोहित कश्यप पुत्र श्री वेदप्रकाश उम्र 17 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
02. मोहम्मद ऊमर पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।