Big News कालसी, हाजा रोड पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। 02 की मौत

419
Voice of Uttarakhand

Kalsi –  देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना कालसी द्वारा सूचना मिली कि हाजा दसों रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है ।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बलेनो
UK07 DW 9656 थी, जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also Read....  जनपद पौड़ी के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद थामा भाजपा का दामन

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

घायलों का नाम :-
1. रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्री श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष
नंबर
2. संजय चौहान पुत्र श्री महावीर सिंह उम्र 30 साल
नंबर
3. जय सिंह चौहान पुत्र श्री धरम सिंह उम्र 35

Also Read....  जनपद पौड़ी के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद थामा भाजपा का दामन

मृतक के नाम
1. प्रीतम सिंह पुत्र श्री महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष
2. बर्दावार सिंह पुत्र श्री जगत सिंह उम्र 25 वर्ष