महाराज ने किया गढ़वाली गीत के वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन

654
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन किया।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायत राज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत का एक बेहद सुंदर वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन किया।
उन्होने वीडियो के निर्माण से संबंधित सभी लोगों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार गीतों का फिल्मांकन और प्रस्तुतिकरण कर देश-विदेश में ‘देवभूमि’ की संस्कृति तथा कला का लगातार प्रचार-प्रसार करते रहें।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

इस मौके पर गढ़वाली गीत
वीडियो ‘चंदना’ की निर्मात्री दर्शनी रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट एवं समाज सेवी बचन सिंह रावत मौजूद थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा