यशपाल आर्य ने नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण किया

321

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज विधिवत रूप से विधानसभा भवन में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज विधिवत रूप से विधानसभा भवन में अपना पदभार ग्रहण किया।

Also Read....  भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, मनोज तिवारी, गोपाल राणा, खुशहाल सिंह अधिकारी, सुमित हृदयेश, अनुपमा रावत, विरेन्द्र कुमार जाति, रवि बहादुर उपस्थित रहे। राजीव महर्षि ने बताया कि तिलक राज बेहड़ एवं राजेन्द्र सिंह भण्डारी अस्वस्थ होने के कारण पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के क्षेत्र में सड़क हादसा होने तथा विक्रम सिंह नेगी का पारिवारिक समारोह में व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। लोहाघाट विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी ने पत्र के माध्यम से अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उपस्थित होने मे असमर्थता जताई। पदभार ग्रहण के उपरान्त यशपाल आर्य ने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा जनहित के मुद्दों को पार्टी के सभी सम्मानित विधायकों के सहयोग से सदन में पूरी शिद्दत से उठायेंगे तथा जनता के हित की हर लड़ाई लडेंगे।

Also Read....  मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

LEAVE A REPLY