मसूरी, हाथी पांव के पास खाई में गिरने से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत- SDRF ने किया शव बरामद।

678
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  आज सीसीआर देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि हाथी पाँव मसूरी में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  ओलंपस हाई में ‘मंथन – युवा मनों से संवाद’ का आयोजन

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हाथी पाँव मसूरी के पास घूम रहा था, अचानक उक्त व्यक्ति का पैर फिसल जाने के कारण वह ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गया। जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also Read....  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया, गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त व्यक्ति चांद सिंह पुत्र श्री करतार सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी हरियाणा के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन