ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड की इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम पुष्कर धामी

305
Voice of Uttarakhand

देहरादून : विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा की 70 में से 47 सीटें जीतकर सरकार बनाई लेकिन सीएम धामी को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद भी पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर फिर से भरोसा जताया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।जिसके बाद उनके सामने यह चुनौती थी कि उन्हें छह महीने के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होगा। और आज यह फ़ाइनल हो गया कि वह उत्तराखंड की चम्पावत सीट से चुनाव लड़ेंगे। चंपावत सीट से वर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

बता दें कि धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ ज़िले के ही रहने वाले हैं। चम्पावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी को पहले ही आग्रह किया था कि वह चम्पावत सीट से चुनाव लड़ सकते हैं और मैं उनके लिए स्वेछा से अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हूं। और अब उन्होंने सीट से इस्तीफ़ा भी दे दिया है , और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि सीएम धामी इस सीट से बड़ी जीत हांसिल करेंगे।