रजाखेत घनसाली क्षेत्र खाई में वाहन गिरने से चालक की मौत, SDRF ने शव को किया बरामद।

419
Voice of Uttarakhand

*टिहरी – रजाखेत घनसाली क्षेत्र खाई में वाहन गिरने से चालक की मौत, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव को किया बरामद।*

आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त वाहन में एक युवक सवार था। जो कि रजाखेत के समीप वाहन अनियंत्रित होने पर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उक्त युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक तक पहुंच बनाई, व उक्त युवक विनोद सिंह s/o कालिका सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास