ऋषिकेश, पशुलोक बैराज में पूर्व से लापता चल रहे युवक के शव को SDRF की डीप डाइविंग टीम ने किया बरामद।

699
Voice of Uttarakhand

Rishikesh –  आज  चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक शव दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर ओम प्रकाश को रोप के माध्यम से बैराज के नीचे उतरा गया व उक्त शव को चैनल गेट से बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपुर्द किया।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

मृतक राहुल पुत्र श्री परमानंद उम्र 27 वर्ष निवासी मेंहदी गंज पटना बिहार है, जो कि 24 अप्रैल 2022 को अपने परिजनों के साथ सच्चा धाम तपोवन में नहाते समय डूब गया था। जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

एसडीआरएफ टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर, ओमप्रकाश, किशोर कुमार, लक्ष्मण सिंह, पैरामिडिक्स अमित कुमार व सूरज कुमार शामिल रहे।