उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस.चौहान को गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित किया

675
Voice of Uttarakhand

नई दिल्ली – उत्तराखंड की प्रवासी संस्था “यंग उत्तराखंड ” ने आज नई दिल्ली में आयोजित “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड,2022 कार्यक्रम ” में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उत्तराखंड को भारत में “बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन” स्थापित करने के लिए

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी श्री के एस चौहान को “guest of Honor” सम्मान से सम्मानित किया ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी श्री केएस चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग हेतु अद्भूभूत एवं रमणनिक स्थान है। उत्तराखण्ड राज्य की सुंदरता एवं फिल्म नीति से आकर्षित होकर और आसान शूटिंग परमिशन से उत्तराखंड राज्य फिल्म शूटिंग का हब बन चुका है। आज परिणाम यह है कि प्रतिवर्ष उत्तराखंड में 200 से 250 बॉलीवुड फिल्म, अन्य क्षेत्रीय फिल्में, वेब सीरीज तथा नाटक की शूटिंग हो रही है। अभी हाल ही में सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन तथा बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं उनके द्वारा प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी काफी सराहना की गई। बाॅलीवुड के अन्य फिल्मकार भी निकट समय में उत्तराखण्ड में कई फिल्मो की शूटिंग करने वाले है। फिल्मकारों के लिए इस समय उत्तराखण्ड सबसे पंसदीदा शूटिंग डेस्टीनेशन बना हुआ है।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के फिल्म हब के रूप में विकसित होने से उत्तराखण्ड में रोजगार के साधन बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन सेक्टर में भी वृद्धि हो रही है।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस