अकेशिया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मनाया विश्व श्रमिक दिवस

691
Voice of Uttarakhand

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम में छात्र-छात्राओं ने विश्व श्रम दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की मेजबानी कक्षा 10वीं के छात्र पियूष बेनीवाल ने की। 10वीं के छात्र सौरभ शाह ने हिंदी में मजदूर दिवस के महत्व पर भाषण दिया और छात्र श्रेय बिष्ट ने अंग्रेजी में अपने विचार रखे, जिसमें उन्होंने मजदूरों के महत्व को बताया कि श्रमिक अपने और अपने परिवार के सपनो की आहूति देता है तब जाकर हम सबके सपने पूरे होते हैं।

Also Read....  पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

देश निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है इस कारण हर वर्ष एक मई को विश्व मजूदर दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर कक्षा 10वीं के छात्रों ने नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसका कथावाचन अंजलि रावत ने किया।

Also Read....  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मनमीत सिंह ढिल्लों ने सहायक कर्मचारियों को भेंट देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका पूजा मारिया ने छात्रों को सम्बोधित किया व मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है उससे छात्रों को अवगत कराया।

Also Read....  उत्तर प्रदेश के रेशम निदेशक ने देहरादून स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र का तकनीकी भ्रमण किया

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या ममता रावत, विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित सभी छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।