अकेशिया पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया “मदर्स डे”

468
Voice of Uttarakhand

देहरादून। नेहरुग्राम स्थित अकेशिया पब्लिक स्कूल में ‘मदर्स डे’ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कक्षा 7वीं के छात्र रक्षित पोखरियाल ने मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचारों से अवगत कराते हुए बताया कि माँ वह होती है जो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह की तपस्या कर सकती है, माँ निस्वार्थ भक्ति और प्रेम का एक आदर्श उदाहरण है। एक माँ का प्यार कोई सीमा नहीं जानता है और सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी मातृत्व की एक मजबूत भावना प्रदर्शित करती है, हमारे जीवन में माँ की भूमिका अन्य की तुलना में अलग और कीमती होती है।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

इस अवसर पर कक्षा 7वीं के राहुल ने हिन्दी में और अर्पित ने अंग्रेजी में मातृत्व दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा तीसरी व सातवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गान प्रस्तुत किए गए। कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने इस मौके, पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए सभी को मातृत्व दिवस की हार्दिक बधाई दी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मदर्स डे के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा सुन्दर-सुन्दर चित्रकारी की गई, जिसके लिए विद्यालय के प्रबंधक द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक महोदय मनमीत सिंह ढिल्लन, प्रधानाचार्या पूजा मारिया, उपप्रधानाचार्या ममता रावत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग