ऋषिकेश – स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में डूबा व्यक्ति, SDRF टीम का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

781
Voice of Uttarakhand

Rishikesh – आज एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि स्वामी नारायण घाट पर एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति प्रवीणभाई उम्र 55 वर्ष निवासी आदर्श नगर सोसाइटी, सूरत गुजरात स्वामी नारायण आश्रम में गार्ड की नौकरी पर कार्यरत थे।आज प्रातः वह स्नान करने हेतु स्वामी नारायण घाट पर गए थे, जब गंगा नदी का बहाव अचानक बढ़ जाने के कारण वह नदी के तेज बहाव के साथ बह गए।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्वामी नारायण घाट से पशुलोक बैराज व आसपास गहन सर्चिंग की जा रही है।