इंडियनऑयल के अध्यक्ष ने उत्तराखंड में भारत का पहला 100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल लॉन्च किया

480

देहरादून, –  श्रीकांत माधव वैद्य, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में XP100 ब्रांडेड प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल लॉन्च किया।

100 ऑक्टेन प्रीमियम गुणवत्ता वाले पेट्रोल को आज इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट मैसर्स स्पीडवे, कैनाल रोड, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें श्री राजकुमार दुबे, ईडी और एसएच, यूपीएसओ II, श्री अजय गर्ग, सीजीएम (आरएस), यूपीएसओ-II और इंडियन ऑयल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे। यह उत्तराखंड का पहला आउटलेट है जहां पर 100 ऑक्टेन पेट्रोल उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर श्री वैद्य ने कहा कि उत्तराखंड में XP100 की उपलब्धता के साथ, उच्च तकनीक लक्जरी कार और बाइक मालिक अब आसानी से ड्राइविंग के अपने जुनून को आगे बढ़ा सकते हैं और अब वह अपनी सुविधा के अनुसार अपने वाहन मे ईंधन भर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद हाई-एंड वाहनों के कुछ ग्राहकों से भी बातचीत की। उन सभी ग्राहकों ने देहरादून में XP100 की उपलब्धता पर अपनी खुशी व्यक्त की क्योंकि अब उन्हें अपने वाहनों को ईंधन भरने के लिए किसी अन्य क्षेत्र मे जाने कि आवश्यकता नहीं होगी ।

Also Read....  गृहमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम की समीक्षा से लौटते हुए देहरादून जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूर्ति कर रहे भगवानपुर स्थित गौदाम का औचक निरीक्षण

श्री दुबे ने बताया कि यह आउटलेट देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों की ईंधन आवश्यकता को पूरा करेगा। अब तक, यह प्रीमियम गुणवत्ता वाला ईंधन केवल नई दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और नोएडा आदि जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध था। उन्होंने कहा कि इंडियनऑयल की उत्तराखंड के अन्य शहरों में भी XP100 को उनकी जनसांख्यिकी और क्षेत्र में हाई एंड लक्जरी वाहनों की उपलब्धता के आधार पर रोल-आउट करने की योजना है।

Also Read....  उत्तराखंड के चौबट्टिया में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का प्रारंभ

इस अवसर पर श्री वैद्य ने मुन्ना – नए 2 किलोग्राम के एफटीएल एलपीजी सिलेंडर का भी शुभारंभ किया , जिसका लक्ष्य छोटे उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करना है। मुन्ना सिलेंडर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल एक पहचान प्रमाण प्रस्तुत करना होगा और किसी निवास प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। यह देश भर में इंडियनऑयल के विभिन्न रिटेल आउटलेट्स और स्थानीय किराना दुकानों पर उपलब्ध है जिन्हें पॉइंट ऑफ सेल्स के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर श्री वैद्य ने मैसर्स स्पीडवे में कार्यरत महिला ग्राहक सेल्स परिचारकों को भी उनके मत्वपूर्ण योगदान के लिए समानित किया।

Also Read....  टेक्सेला और जीआरडी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ओबराय का निधन, *दूनवासियों के दिलों में उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

XP100 ब्रांडेड प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल इंजन को पुनर्जीवित करने, तेजी से त्वरण देने, इंजन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ बेहतर ड्राईवेबिलिटी और इंजन जीवन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टेलपाइप के उत्सर्जन को कम करने के अतिरिक्त यह एक पर्यावरण के अनुकूल ईंधन भी है।

LEAVE A REPLY