उत्तरकाशी- मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोग, SDRF ने किया रेस्क्यू।

413
Voice of Uttarakhand

Uttarkashi –  देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि मनेरी डैम के पास एक टापू पर कुछ लोग फंस गए है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि टापू पर फंसे लोग दैनिक मज़दूरी करते है व मनेरी डैम के पास ही निवास करते है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे वह टापू के दूसरी ओर फंस गए।

Also Read....  फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर अब तक 03 लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया व शेष बचे लोगों को भी एक-एक कर टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी