uttarakhandbudget@gmail.com पर ईमेल कर दे सकते हैं सुझाव – वित्त मंत्री

617
Voice of Uttarakhand

Dehradun – वित्त मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जुडे प्रतिनिधि अपने प्लान व सुझाव बनाकर  uttarakhandbudget@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराएं। इसके अलावा अन्य नागरिक भी प्रदेश के विकास में अच्छे सुझाव ईमेल के माध्यम से दे सकता है। कहा कि बजट में सभी के विचारों को समावित किया जायेगा, ताकि प्रदेश के विकास के लिए एक अच्छा बजट मिल सके।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

सोमवार को  अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2022-23 का बजट आम आदमी का बजट होगा। यह तभी होगा जब प्रदेश के हर वर्ग, हर क्षेत्र का व्यक्ति, लघु उद्योग से जुड़ा व्यक्ति, गृहणी आदि के सुझाव मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की बजट बनाने में एक अहम भूमिका होगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने कहा कि 21वी दशक उत्तराखण्ड का होगा इसके तहत इस वर्ष सभी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के लिए पर्यटन, शिक्षा, रोजगार आदि के लिए अच्छा वर्ष होगा।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।