महाराज ने किया “उत्तराखंड के पक्षी” पुस्तक का विमोचन”

437
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्रीमती बेला नेगी एवं अनिल बिष्ट द्वारा लिखित और लीफबर्ड फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित “उत्तराखंड के पक्षी” नामक पुस्तक का विमोचन किया।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय सुभाष रोड पर अनिल बिष्ट एवं बेला नेगी द्वारा लिखित और लीफबर्ड फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “उत्तराखंड के पक्षी” का विमोचन किया।
इस मौके पर सतपाल महाराज ने बताया यह पहली पुस्तक है जो उत्तराखंड के पक्षियों पर विशेष और व्यापक रूप से केंद्रित है। इस किताब में प्रदेश के कई सारे पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आम आदमी के साथ साथ वन्य जीवों अथवा पक्षियों के जीवन को आसान करना भी हमारी सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इस ओर प्रयासरत है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।