आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कर्नल कोठियाल ने दिया इस्तीफा

487
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी आलाकमान ने कोठियाल को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ