मुख्यमंत्री ने किया नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण

235
Voice of Uttarakhand

Haldwani –  कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरूवार को प्रदेश के युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चौपुला से ऊंचापुल,हिम्मतपुर तल्ला और पनचक्की, चौपुला,कठघरिया से कमलवागांजा तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नहर कवरिंग कार्य के पूर्ण होने से यह मार्ग बाईपास का काम करेंगे जिससे हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अवशेष धनराशि जारी कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक बंशीधर भगत ,मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ,मंडल महामंत्री कमल पांडे , विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ,तनुज नैनवाल ,राजेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Also Read....  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा