मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत जनता की जीत – महाराज

384
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि उनकी यह जीत चंपावत ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर चंपावत की जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह जीत चंपावत की जनता के साथ साथ पूरे प्रदेश की जनता की जीत है और निश्चित रूप से उनकी इस जीत से चंपावत सहित पूरे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

श्री महाराज ने कहा कि चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजय श्री दिला कर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्याणकारी नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य और देव तुल्य कार्यकर्ताओं की कडी़ मेहनत का ही परिणाम है जनता का आर्शीवाद और स्नेह लगातार हमें मिल रहा है।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान