देहरादून-गुल्लरघाटी में डूबे दो किशोर, SDRF द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन

452
Voice of Uttarakhand

Dehradun –   देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे। जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के हमराह मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय