विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त करने पर सीएम पुष्कर धामी को बधाई व शुभकामनाएं दी|

313
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई व शुभकामनाएं दी| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री को पौधा भी भेंट किया|

Also Read....  कैंट सीट पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की बढ़ती पकड़, सैकड़ों सिख-पंजाबी साथियों ने थामा कांग्रेस का दामन

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई । इस अवसर पर14 जून से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी बातचीत हुई । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी वार्ता की।

Also Read....  सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा - युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता