श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में फंसे 04 श्रद्धालु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

399
Voice of Uttarakhand

Hemkund Sahib –   देर रात्रि, एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि घाघरिया से 04 किमी आगे श्री हेमकुंड साहिब की ओर ग्लेशियर के पास कुछ लोग फंसे हुए है। जिसमें किसी का स्वास्थ्य भी खराब होने की आशंका है।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट घाघरिया से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सर्चिंग के दौरान दिखाई दिया कि घटनास्थल पर चार लोग मौजूद है। जिसमे से एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब है।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे में त्वरित रेस्क्यू कार्य हुए बीमार व्यक्ति को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया गया व उसके उपरांत चारो लोगों को पैदल मार्ग से होते हुए सकुशल घांघरिया गुरुद्वारे लाया गया।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया