टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के गांधीनगर मे चल रहे तीन दिवसीय प्रदर्शनी “नेशनल बिल्डिंग एवं सी पी एस ई ” मे भाग लिया।

323
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश  – टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के गांधीनगर में 9 जून से 12 जून 2022 तक चलने वाले “नेशनल बिल्डिंग एवं सी पी एस ई ” थीम पर चल रही प्रदर्शनी में आकर्षक स्टॉल लगाकर निगम का प्रचार प्रसार किया। इस प्रदर्शनी में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से श्री पंकज रावत वरिष्ठ प्रबंधक, श्रीमती सुनीता टम्टा, श्री गौरव कुमार प्रबंधक जनसंचार एवं अनिल( इंजीनियर) ने भाग लिया। श्री गौरव कुमार प्रबंधक जनसंचार के नेतृत्व में यह टीम गांधीनगर के दौरे पर हैं।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया