कांस्टेबल दीपक चन्द्र सिंराई ने हेलमेट से फोड़ा पीआरडी जवान का सिर, उपचार के दौरान मौत

476
Voice of Uttarakhand

रुद्रप्रयाग/देहरादून। यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान का हेलमेट से सिर फोड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पीआरडी जवान को पहले जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग फिर श्रीनगर और बाद में एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। ज्यादा चोट लगने के कारण बीती देर रात पीआरडी जवान ने दम तोड़ दिया है।

पीआरडी जवान की मौत के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गत आठ जून की रात को पुलिस कांस्टेबल दीपक चन्द्र सिंराई व पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा निवासी कांडी बाड़व अगस्त्यमुनि के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट मार दिया, जिससे पीआरडी जवान के सिर पर गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से पीआरडी जवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग फिर श्रीनगर और इसके बाद सीधे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

घायल पीआरडी जवान को एम्स में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन बीती देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीआरडी जवानों में आक्रोश बना हुआ है। शुक्रवार को पीआरडी जवान की मौत की खबर सुनने के बाद वे कार्य पर नहीं गये। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल आये दिन शराब के नशे में मारपीट किया करता था। जिस कारण पीआरडी जवान खासे परेशान थे। जिस दिन घटना घटी, उस दिन भी पुलिस कांस्टेबल शराब के नशे में था और उसने दो अन्य पीआरडी जवानों के साथ भी मारपीट की थी।

Also Read....  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया