बागेश्वर – कपकोट में 04 लड़के डूबे, SDRF ने किया शव बरामद।

339
Voice of Uttarakhand

Bageshwar –  एसडीआरएफ टीम को तहसीलदार महोदय कपकोट द्वारा अवगत कराया गया कि गोगिना के पास गदेरे में स्नान के दौरान 04 बच्चे बह गए हैं। जिसमे से 03 बच्चों के शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद कर लिए है व एक एक बच्चा लापता है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से HC UT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत लापता बच्चे का कोई सुराग नही मिल पाया।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

उक्त तीन किशोर हल्द्वानी तथा 01 किशोर बिंदुखत्ता से गांव अपने रिश्तेदारों के घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह अपने घर से नाश्ता कर गोगीना के पास बर्थी गधेरे में स्नान के लिए चले गए। पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण उक्त चारो किशोर पानी के तेज बहाव के साथ बह गए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

आज दिनांक 14 जून 2022 को एसडीआरएफ टीम द्वारा प्रातः पुनः सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे का शव को गदेरे से बरामद किया गया व उसके उपरांत उक्त शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मृतकों का विवरण :-
1. विक्रम सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 15 वर्ष
2. अभिषेक s /o त्रिलोक सिंह उम्र 17 वर्ष
3. सुरेंद्र ताकुली s /o दुर्गा सिंह उम्र 16 वर्ष
4. अजय रौतेला s /o नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष