सीएम धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी बने वन विकास निगम के अध्यक्ष

293
Voice of Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने इसका पुरस्कार दे दिया है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में चंपावत से चुनाव जीते श्री गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। सीएम धामी ने इस सीट से चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत हासिल की। कैलाश गहतोड़ी को मंत्री स्तर का दर्जा देते हुए उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

Also Read....  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा