मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तरकाशी की घायल महिलाओं को एयर लिफ्ट कर कराया गया एम्स ऋषिकेश में भर्ती

306
Voice of Uttarakhand

Uttarkashi –  जनपद उत्तरकाशी के नौगांव में जंगल गई पांच महिलाएं मिट्टी धसने के कारण मलबे में दब गई थी, इस घटना की सूचना मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने देर न करते हुए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर तुरंत उत्तरकाशी भेजा। घायल महिलाओं को इस हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। पांच महिलाओं में से एक महिला की अस्पताल आते समय मृत्यु हो गई, जबकि अन्य का उपचार एम्स में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी