एसबीआई कार्ड ने ‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड’ लॉन्च करने के लिए आदित्य बिरला फाइनेंस के साथ साझेदारी की

257
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने के एकल व्यवसाय का संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने आज आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड की ऋण प्रदान करने वाली सहायक कंपनी, आदित्य बिरला फाइनेंस लिमिटेड (एबीएफएल) के साथ रणनीतिक साझेदारी करते हुए ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद लाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड, यानी ‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की। ग्राहकों को टेलीकॉम, फैशन, ट्रैवल, भोजन, मनोरंजन और होटलों में खर्च करने पर महत्वपूर्ण रिवॉर्ड प्वॉइंट्स देने के लिए इस कार्ड को डिज़ाइन किया गया है। यही बात ‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड’ को सभी सेगमेंट के ग्राहकों के लिए सबसे आकर्षक कार्डों में से एक बनाती है, जो आदित्य बिरला समूह के प्रीमियम और बड़े ब्रांड, दोनों पर ग्राहकों को बेहद रोमांचक फायदे प्रदान करता है।

 

रिवार्ड को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए इस क्रेडिट कार्ड को वीज़ा प्लेटफॉर्म पर दो वेरिएंट – ‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड सेलेक्ट’ और ‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड’ में लॉन्च किया गया है। कार्डधारक आदित्य बिरला समूह की कंपनियों के स्टोर्स पर खर्च करके रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में अधिक मूल्य वापस प्राप्त कर सकते हैं, फिर बात चाहे वोडाफोन आइडिया (वीआई) के टेलीकॉम बिल पर किए गए खर्च की हो, या फिर, लुई फ़िलिप, सामूहिक (The Collective), वैन ह्यूसेन, एलन सोली, पीटर इंग्लैंड, अमेरिकन ईगल, पोलो, और पैंटालून्स जैसे लाइफस्टाइल स्टोर्स पर खर्च करने की बात। सही मायने में, यह कार्ड होटलों में किए गए खर्च पर तुरंत रिवॉर्ड पॉइंट का अतिरिक्त फायदा भी प्रदान करता है, जो सैर-सपाटा पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा फायदा है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

इस अवसर पर श्री रामा मोहन राव अमारा, एमडी एवं सीईओ, एसबीआई कार्ड, ने कहा, “हमें आदित्य बिरला फाइनेंस के साथ साझेदारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है जो भारत के अग्रणी एनबीएफसी (NBFCs) में से एक है। इस साझेदारी के बाद हम आदित्य बिरला समूह के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने में सक्षम होंगे, जिससे उन्हें अपने खर्च से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट उपलब्ध होगा। यह ग्राहकों और को-ब्रांड पार्टनर्स, दोनों को फायदा प्रदान करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है। ग्राहकों को यह कार्ड प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिससे निश्चित तौर पर ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड के बेजोड़ फायदों के साथ-साथ आदित्य बिरला समूह के व्यापक एवं विविधतापूर्ण ब्रांड पोर्टफोलियो, अलग-अलग तरह की लाइफस्टाइल श्रेणियों में खर्च करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव साबित होंगे।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

लॉन्च के मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री राकेश सिंह, एमडी एवं सीईओ, आदित्य बिरला फाइनेंस लिमिटेड, ने कहा, “हमें ‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड’ लॉन्च करने के लिए एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिससे आदित्य बिरला कैपिटल के 35 मिलियन ग्राहकों को बड़े पैमाने पर फायदा मिलेगा, साथ ही हमें भी आदित्य बिरला समूह के कस्टमर इकोसिस्टम का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। आज ग्राहक भुगतान के डिजिटल तरीकों को अपना रहे हैं और इस पेशकश से हमारे उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी। उपभोक्ताओं के लिए बेमिसाल अनुभव, इस श्रेणी में सबसे अच्छे रिवार्ड्स और परेशानी मुक्त भुगतान सेवाओं की वजह से हम अपने ग्राहकों से और गहराई से जुड़ने में सक्षम होंगे।”

 

श्री संदीप घोष, ग्रुप कंट्री मैनेजर, भारत एवं दक्षिण एशिया, वीज़ा ने कहा, “इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए वीज़ा, आदित्य बिरला फाइनेंस और एसबीआई कार्ड के बीच की यह साझेदारी बेहद रोमांचक है, जो आदित्य बिरला समूह के विभिन्न ब्रांडों के साथ-साथ भोजन, मनोरंजन और ईंधन जैसी श्रेणियों में बेहद सरल लेकिन कस्टमाइज्ड ऑफर पेश करने का एक बेहतरीन उदाहरण है। हमें पूरा यकीन है कि ग्राहकों को यह प्रस्ताव बेहद पसंद आएगा और इससे लॉयल्टी बनाने में मदद मिलेगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

‘आदित्य बिरला एसबीआई कार्ड सेलेक्ट’ के माध्यम से, ग्राहक आदित्य बिरला स्टोर्स में खर्च किए गए प्रत्येक 100 रुपये पर 20 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं, जबकि भोजन, मनोरंजन और होटलों में खर्च किए गए प्रत्येक 100 रुपये पर 10 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड सदस्यता शुल्क के भुगतान पर ग्राहकों को स्वागत उपहार के रूप में 6000 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। 1.5 लाख रुपये के वार्षिक खर्च की सीमा तक पहुंचने पर ग्राहकों को 3000 रिवॉर्ड प्वॉइंट्स दिए जाते हैं, और वे 3 लाख रुपये के वार्षिक खर्च की सीमा तक पहुंचने पर अतिरिक्त 3000 रिवार्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं।