अल्मोड़ा – बाड़ेछीना के पास हुआ देर रात्रि दर्दनाक हादसा SDRF ने किया शव बरामद।

703
Voice of Uttarakhand

Almora –  देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना मिली कि बाड़ेछीना अल्मोड़ा के पास एक ईटो से भरा ट्रक पलट गया है। जिसमे एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। बाड़ेछीना के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा। जिसमे से ड्राइवर द्वारा छलांग लगाकर अपनी जान बचाई गई व दूसरे व्यक्ति की ट्रक के नीचे दबकर मृत्यु हो गई।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीमों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति (नाम पंकज धपोला उम्र 28 वर्ष निवासी बिलखेत बागेश्वर )के शव को क्रेन व जेसीबी की सहायता से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस