कुमाऊंनी लोकगीत ‘सुरमा प्यारी’ यूट्यूब पर हुआ रिलीज

399

अल्मोड़ा। विकास खण्ड द्वाराहाट के डोटल गांव की निवासी लोकगायिका रूचि आर्य का नया कुमाऊंनी लोकगीत ‘सुरमा प्यारी’ यूट्यूब पर हुआ रिलीज।

‘सुरमा प्यारी’ कुमाऊंनी लोकगीत को लोकगायिका रूचि आर्य व किशोर चंद ने अपनी मधुर आवाज दी है। वहीं गीत में मधुर धुन सागर शर्मा ने दी है और गीत के निर्माता चंदन गुसांई और लेखक पूरन गुसांई हैं।

Also Read....  उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू

इससे पूर्व में रुचि आर्य की हिट कमू पहाड़ा लै जूला, मेरो फैशन मचौंगो धमाल, हिट म्यरा संग सुमना, बूबू कौतिक जानू और ना रूला ना रूला ब्वारी जैसे लोकगीतों को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

रुचि आर्य ने उत्तराखण्ड के सभी दर्शकों का धन्यवाद दिया जो उनके गीतों को ढेर सारा प्यार देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूं कि मेरे द्वारा गाया गया गीत ‘सुरमा प्यारी’ गीत को भी आप सभी लोगों का प्यार मिलेगा।

Also Read....  उत्तराखंड में मातृ रेफरल ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग एवं ऑडिट प्रणाली होगी लागू

LEAVE A REPLY