बड़ी खबर एक मॉल के कैफे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच युवक व चार युवतियां गिरफ्तार

358

काशीपुर/देहरादून। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित एक मॉल के कैफे में छापा मारा और संचालक समेत पांच युवकों और चार युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चारों युवतियां अविवाहित हैं। पुलिस फरार कैफे पार्टनर की तलाश में जुटी है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक मॉल में स्थित बादशाह कैफे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, महिला एसआई रूबी मौर्या ने टीम के साथ बादशाह कैफे में दबिश दी। वहां चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

Also Read....  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ

पुलिस ने कैफे संचालक लालपुर कुंडा निवासी अयान उर्फ आशु समेत वहां मिले सभी युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में टीम भी मॉल में पहुंची। टीम ने सभी कैफे में जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकतर कैफे संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए। टीम प्रभारी बसंती ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। बताया कि मॉल में 15 से अधिक कैफे बताए गए हैं। इन कैफों में गलत काम होने की शिकायत मिली है।

Also Read....  सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थान महिलाओं के लिए हो सुरक्षित

कैफे संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। एएचटीयू प्रभारी की ओर से कैफे संचालक अयान उर्फ आशु, उसके पार्टनर कचनाल गुसांई निवासी इलियास, बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी सुहेल और जावेद, बागेश्वर निवासी भास्कर जोशी और भगतपुर मुरादाबाद निवासी विशाल के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व धारा 294 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Read....  होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, जयंती समारोह का दिया निमंत्रण

LEAVE A REPLY