16 वर्षीय युवती 18 सप्ताह की गर्भवती, दुष्कर्म और पोक्सो से संबंधित धाराओं में केस दर्ज

514
Voice of Uttarakhand

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय युवती 18 सप्ताह की गर्भवती हो गई। परिजनों को इसका पता उस वक्त लगा जब युवती के पेट में दर्द हुआ। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के जरिए गर्भवती होने की रिपोर्ट मिलने पर लड़की मां ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि युवती की मां ने तहरीर दी। कहा कि उनकी बेटी कई दिनों से पेट दर्द कि शिकायत कर रही थी। उन्होंने पटेलनगर स्थित अस्पताल में दिखाया। वहां अल्ट्रासाउंड कराया तो वह 18 सप्ताह की गर्भवती निकली। मां ने गर्भ ठहरने को लेकर बेटी से पूछा। उसने बताया कि अभय नाम का युवक प्रेम संबंध की बात कहकर काफी समय से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। इस दौरान ही वह गर्भवती हुई। मां ने इसे लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त