चर्चाओं में रहने के लिए आखिर कितना नीचे गिरेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष: मनोज पटवाल

486
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मनोज पटवाल ने पुलिस को दी तहरीर

देहरादून: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मनोज पटवाल ने कहा जनता के साथ साथ पार्टी संगठन द्वारा भी पूरी तरह नकारे जाने तथा कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी अनर्गल बयानबाजी व झूठे आरोपों को लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अपने पूरी तरह मिट चुके अस्तित्व बचाए रखने के लिए या चर्चाओं में रहने की कुंठा के चलते वह प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत पर आरोप लगाकर अपना छोटी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं साथ ही घृणित राजनीति करके लोकतंत्र पर भी आघात कर रहे हैं।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

इस तरह तरह की हरकतें लोकतंत्र में अक्षम्य में हैं।

उन्होंने कहा कि गोदियाल द्वारा इस तरह के घृणित प्रयास बार-बार करने से अब स्थितियां बर्दाश्त से बाहर हो गई है। नेहरू कलोनी थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु उन्होंने तहरीर दी है।

उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के प्रभारी मंत्री होने के नाते बीकेटीसी के माननीय सदस्य ने डॉक्टर धन सिंह रावत से बीकेटीसी में श्री गोदियाल जी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत की है तो इसमें बुरा क्या है।
प्रभारी मंत्री होने के नाते इस तरह घपलों घोटालों को खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना किसी भी राजनेता की प्राथमिकताओं में होना चाहिए।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कहा कि गणेश गोदियाल जी को क्षेत्र की जनता के साथ साथ उनकी कांग्रेस ने ही किक आउट कर दिया है। इससे साफ होता है कि वह आम जनता के तो क्या अपने पार्टी संगठन की भी किसी मतलब के नहीं है। अनर्गल बयानबाजी और बेहूदा आरोप लगाने में उन्हें शर्म भी नहीं आ रही है।
कहां की एएनएम, आयुष्मान योजना व सहकारिता आदि से संबंधित जिन आरोपों का उपयोग गोदियाल खुद को चर्चाओं में रखने के लिए कर रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार है।
समझ में नहीं आ रहा है कि चर्चाओं में रहने के लिए कांग्रेस का यह पिता मोहरा कितना नीचे गिरेंगे?

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

दूसरे व्यक्ति की छवि को खराब करने का यह प्रयास अक्षम में है पुलिस प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।